
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से प्रस्थान करने से पूर्व मुलाकात कर नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरज़ू राणा देउबा को स्थानीय कलाकारों द्वारा हस्तनिर्मित शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया।

जानकारी हो कि नेपाली की विदेश मंत्री वर्तमान में भारत यात्रा पर हैं। इस क्रम में 11 मार्च को विदेश मंत्री का देवघर आगमन हुआ था। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।



