Deoghar: बड़े अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रियल स्टेट क्षेत्र में देवघर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट को अब एक और बैंक, केनरा बैंक ने हाउसिंग लोन का अप्रूवल दे दिया है।

नमन नव्या एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा देवघर के कास्टर टाउन में बनाये जा रहे (G-12) 12 मंजिला ईमारत को ये अप्रूवल दिया गया है। जीसमें बन रहे सभी कैटेगरी (1 से लेकर 4 BHK) के 118 फ्लैट्स को SBI ने हाउसिंग लोन अप्रूवल दिया है।

हाउसिंग लोन अप्रूवल मिलने से फ्लैट खरीददारी करने वाले को बिना किसी दस्तावेजों के उलझनों में पड़े सिर्फ KYC और ITR के आधार पर लोन केनरा बैंक देगी। ये अप्रूवल कैनरा बैंक के रीजनल हेड और देवघर के सभी ब्रांच द्वारा दिया गया है।
G-12 के कम्प्लीट प्रोजेक्ट को मिले इस हाउसिंग लोन अप्रूवल से नमन नव्या एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजीत कुमार सिंह ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रूवल दिया था। आज केनरा बैंक ने अप्रूवल दिया है। इसके लिए उन्होंने केनरा बैंक के आशीष रंजन, सीनियर मैनेजर और सुशील पाण्डे, मैनेजर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश की वजह से ही ये अप्रूवल आज मिल पाया है।
कहा कि इससे फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे खासकर मिडिल क्लास लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। आसान तरीके से लोन अप्रूव हो जाएगा।



