
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले एक सब्जी विक्रेता से आर्मी मेन बनकर 60 हजार की ठगी किये जाने का मामला समाने आया है। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति का नाम मनीष कुमार है। उसने आवेदन देकर साइबर थाना में शिकायत किया है।

कहा है कि उसके मोबाइल पर 59 हजार रूपये की सब्जी खरीदने के नाम पर आर्मी मेन बनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है उसमें दिये गये सारी जानकारी को भर कर भेजने को कहा। वह उसके झांसे में आ गया और उसके द्वारा भेजे गये लिंक में सारी जानकारी दे दिया।

उपरांत उसके खाता से 60 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी। इधर आवेदन लेकर साइबर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।


