
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका गांव के पास ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में सिंटू कुमार और प्रकाश कुमार के नाम शामिल हैं। दोनों मोहनपुर थाना इलाके के जगतपुर गावं के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जगतपुर गांव निवासी सिंटू कुमार एवं प्रकाश कुमार दोनों बाइक पर सवार होकर घोरमारा जा रहे थे। उसी क्रम में तीव्रगति से आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


