Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के साहब पोखर पार्क में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है. जिसमें अयोध्या धाम से पहुंचे कथावाचक बाल ब्रह्मचारी स्वामी श्री आनन्ताचार्य जी महाराज सात दिनों तक भागवत कथा करेंगे।

प्रथम दिन कथावाचक ने भागवत कथा प्रारंभ करने से पहले यज्ञ के जजमान आनंद प्रकाश एवं उनकी धर्मपत्नी के द्वारा विधिवत भागवत की पूजा अर्चना की एवं गुरु वंदना के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया. इस दौरान कथावाचक ने भागवत पुराण से पंडाल में बैठे श्रोताओं को परिचय कराया।


कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरा संसार भगवान के द्वारा रचा गया है और उन्हीं के लीला के अनुरूप संचालित हो रहा है. जिस तरह आत्मा और शरीर का निर्माण होता है. जिसमें कई ज्ञान इंद्रियां होती हैं. ज्ञान इंद्रियों का कार्य होता है कि हमारे द्वारा किए गए कार्य को महसूस कर अच्छे बुरे का संदेश देना।
शरीर नश्वर है मगर आत्मा अमर है. भागवत कथा श्रवण करने से जन्म एवं मृत्यु का चक्र समाप्त हो जाता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस कथा का प्रारंभ स्वयं महादेव ने किया था. पार्वती मां को सुनने के लिए. जिसका फलाफल आज पूरा संसार इस अमृत भागवत कथा का सुनने का लाभ उठाते हैं.

प्रथम दिन के कथा के समापन के बाद भगवत गीता की आरती की गई एवं वहां पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. भागवत कथा से आसपास का माहौल भक्ति में बना हुआ है. भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के अध्यक्ष आर के सिंह जवाहर, संयोजक दिग्विजय सिंह, अनंत प्रसाद सिंह, प्रदीप भोक्ता, रंजीत प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद, ई0 संतोष कुमार सिंह, मदन प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कनिष्क कश्यप आदि लगे हुए.



