
Deoghar: देवघर शहर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। बड़े ही आसानी से चोर घरों में घुस हाथ साफ कर चलते बन रहे हैं। शनिवार की रात भी चोरों ने उत्पात मचाया है। देवघर नगर थाना अंतर्गत नारायण कॉलोनी में एक ही रात, एक ही मोहल्ले में चोरों ने एक साथ चार घरों में हाथ साफ किये हैं।

बताया जा रहा कि कॉलोनी में इन चारों घरों के लोग छठ पर्व मनाने गांव गए हुए थे। इस बीच सन्नाटा देख चोरों ने इन घरों को निशाना बनाया। कॉलोनी के अरुण सिंह , राज कुमार , यादव जी और रामप्रवेश दुबे के घरों में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है।

अरुण सिंह की पत्नी जूली सिंह ने बताया कि सभी लोग छठ करने के लिए सत्संग में अपने क्वार्टर में थे। घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए रात में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें नगदी 25000 समेत अन्य लाखों के जेवरात लेकर उड़ गए हैं।
वहीं अन्य तीनों घरों के गृह मालिक के घर पहुंचने के बाद ही ये आंकलन किया जाएगा कि कितने की उन लोगों के घर में चोरी हुई है। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल में देवघर पुलिस जुट गई।



