
Deoghar: देवघर डीसी विशाल सागर द्वारा आज सोमवार को नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम परिसर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने विज्ञान भवन, थ्री डी हॉल, कम्युनिटी हॉल, फूड कोर्ट, ऑपेन एयर थीयेटर, एग्रोपार्क के अलावा झारक्राफ्ट द्वारा संचालित दुकानों का निरीक्षण करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से शिल्पग्राम के सौन्दर्यीकरण और बेहतरी को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि स्थानीय कलाकारों, कामगारों एवं जेएसएलपीएस की दीदियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म देने के उदेश्य से यहां सरकार के स्तर से स्क्रीन प्रिंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए सेटअप के अलावा यहां एम्ब्रेडरी व स्टीचिंग सेंटर बनाये गये हैं। सरकार का प्रयास है कि झारक्राफ्ट के माध्यम से नये इंटरप्रेन्यूर हेतु ये पूरा इंन्डस्ट्रीज का सेटअप शिल्पग्राम में तैयार किया गया है, ताकि झारक्राफ्ट के माध्यम से निकाले गये निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नये इंटरप्रेन्यूर आगे आकर इसका संचालन करते हुए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके। आगे उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के डीपीएम को निदेशित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों को भी झारक्राफ्ट के कार्याें से जोड़ते हुए प्रशिक्षित करें, ताकि उन्हें भी स्क्रीन प्रिंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग एम्ब्रेडरी व स्टीचिंग के कार्यों को जोड़ते उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने झारक्राफ्ट के सेटअप का निरीक्षण करने के अलावा शिल्पग्राम के परिसर को दुबारा बेहतर बनाने के उदेश्य से किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त डॉ ताराचन्द, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जीएम डीआईसी जिला उद्योग केन्द्र देवघर, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।







