
Hazaribag: हजारीबाग के दामोडीह स्थित एल्युमीनियम फैक्टरी (Aluminum Factory at Damodih) में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत (Two people died on the spot due to the blast) हो गई जबकि कई घायल हो गए। ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी जांच हो रही है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के दामोडीह स्थित एल्युमीनियम फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भट्टी में कुछ डालने के दौरान यह हादसा हुआ है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।



