
Deoghar: उत्तर प्रदेश के लखनउ जिला के हजरतगंज थाना की पुलिस देवघर जिला पहुंची। जहां से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों के पास से पांच मोबाइल, पांच हजार नगद और एक डिजिटल कैमरा भी बरामद किया गया है।

एक आरोपित जमशेद अंसारी सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला है। इसी थाना क्षेत्र
के खरबरिया गांव निवासी फुरकान अंसारी और पिपरा गांव निवासी सफाउल अंसारी गिरफ्तार किया गया है।
इनपर आरोप है इन्होंने हजरतगंज थाना क्षेत्र के डाली बाग कालोनी निवासी रुपाली चंद्र को झांसा में लेकर उसके बैंक खाता से 1.44 लाख की ठगी कर ली थी। इनके खिलाफ हजरतगंज थाने में साइबर ठगी का मामला इसी वर्ष दर्ज किया गया है।


