
Deoghar: देवघर जिले के बुढई थाना पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों को मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध गिट्टी एवं बोल्डर लदा छह वाहन को जब्त किया है।

जब्त हुए सभी वाहनों के कागजात को जांच के लिये संबधित विभाग को पुलिस ने जानकारी दे दी है। बताया जाता है कि तीन हाइवा वाहन पर बोल्डर और तीन ट्रक पर अवैध गिट्टी लोड कर मारगोमुंडा थाना इलाके के पंदनिया से बिहार के जमुई ले जाया जा रहा था।

इसकी जानकारी पुलिस के वरीय पदाधिकारी को मिली। उपरांत बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबीड को छापेमारी के लिये भेजा गया। थाना प्रभारी सदलबल थाना इलाके के प्रधानी मोड़ के पास पहुंचे जहां से छह वाहनों को जब्त किया गया।


