
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना में छिनतई को लेकर दो अलग- अलग मामला दर्ज किया गया है। एक मामला थाना क्षेत्र के चुल्हीया निवासी बमबम कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह अपने गावं में सीएसपी चलाता है। वह सोमवार की देर शाम को सोनारायठाढ़ी स्टेट बैंक शाखा से 71 हजार रूपये लेकर वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में सरैया मोड़ के पास दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे और पिस्टल का भय दिखा मारपीट कर नकद लगभग 71 हजार और स्मार्ट वॉच तथा मोबाइल की छिनतई कर लिया।

वहीं दूसरा मामला दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सलजोरा निवासी बालकिशोर मंडल ने दर्ज कराया है। कहा है कि उसका बेटा राहुल और उसका एक साथी निरज दोनों कपड़ा खरीदने के लिये देवघर जा रहा था। उसी दौरान बुढ़वाकुरा के पास अपराधियों ने दोनों को रोक लिया और पकड़कर सूनसान स्थान पर ले गये। उपरांत बेटे को घर से तीन लाख रूपये मंगाने को पहले कहा। कुछ देर बाद दोनों का अपराधियों ने फोटो खिंच लिया और कहा कि वायरल कर देंंगें नहीं तो 55 हजार रूपये पहुंचा देना।
कहा है कि उपरांत उसने घटना की जानकारी सरैयाहाट पुलिस को दिया। सरैयाहाट पुलिस ने मोहनपुर थाना को इसकी जानकारी दी और दोनों का मोबाइल नंबर भी दिया। मोहनपुर पुलिस दोनों लड़के के मोबाइल नंबर का लोकेशन के आधार पर घटना स्थल पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी अपराधी भाग खड़े हुए। इस मामले मे मोहनपुर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिससे पुछताछ कर रही है।


