Deoghar: देवघर जिले के चितरा थाना प्रभारी राजीव रंजन वर्दी पहने ही उस वक़्त पोखर में कूद पड़े जब एक व्यक्ति पोखर में डूब रहा था। हालांकि, डूबे हुए व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका लेकिन थाना प्रभारी के इस साहसिक कार्य की हर ओर तारीफ हो रही है।

दरअसल, देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र के कोरी जमुआ गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर नबल यादव का चितरा शिव मंदिर के बगल में स्थित घीया पोखर में डुबने से मौत हो गई।

घटना के बारे में बताया जाता है कि नबल यादव वर्तमान में अपने ससुराल चितरा के एक बस्ती में रहता था और मजदूरी कर अपना और अपने बीबी व चार बच्चों का भरण-पोषण करता था। प्रत्येक दिन की भांति बुधवार को भी सुबह करीब दस बजे घीया पोखर स्नान करने गया था। स्नान के क्रम में वे गहरे पानी में चला गया और डुब गया। तभी तलाब में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार को दिया।
सूचना मिलते ही आनन फानन में थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। पोखर से व्यक्ति के नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ थाना प्रभारी भी पोखर में उसे खोजने उतर गए। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर दो से तीन घण्टा के बाद गहरे पानी से व्यक्ति के शव को बरामद किया गया। मृतक अपने पिछे पत्नी एवं चार बच्चों को छोड़कर असमय ही काल के गाल में समा गया।
वहीं, देवघर पुलिस परिवार ने चितरा थाना प्रभारी राजीव रंजन के इस साहसिक भरा कार्य को सलाम किया है ।



