
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र बाराटांड नैयाडीह गांव समीप एक दवा कारोबारी को पिस्टल का भय दिखाकर नगदी समेत मोटरसाइकिल लूट की घटना को लेकर पीड़ित ने थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना को लेकर दवा कारोबारी देवघर सदर थाना के बैद्यनाथपुर निवासी अमर कुमार बीते सोमवार को मधुपुर में कारोबार करने के बाद वह अपने मोटरसाइकिल हीरो लिवो से देवघर सिमरा वायपास सड़क से वापस लौट रहा था। इसी क्रम में बाराटांड नैयाडीह गांव के समीप वह मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर शौच कर रहा था कि पीछे से एक लाल रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने आकर पिस्टल सटाकर मारपीट करते हुए एक हजार नगद मोबाइल, घड़ी और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया है।

घटना को लेकर पीड़ित ने देर रात होने के कारण सूचना नहीं दे पाया। मंगलवार की सुबह जसीडीह थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।


