
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस ने चोरी मामले में पकड़े गए आरोपित अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी कल्लू कुमार साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित के पास से पुलिस ने 30 किलोग्राम तांबा का तार भी बरामद किया है।

बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व नगर थाना क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रोनिक दुकान से चोरी हुई थी। जिसको लेकर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को आरोपित के संलिप्त होने की सबूत मिले थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।



