
Deoghar: देवघर के शिवगंगा के पूर्वी छोर फिल्ट्रेशन प्लांट के सामने शिवगंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं घटना को लेकर स्थानीय पुरोहित ने बताया कि सुबह जब तालाब की ओर पहुंचे तो देखा कि तालाब में एक शव तैर रहा है उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक कौन है कहा का रहने वाला है इसकी पहचान नहीं हो पाई है।

प्रथम दृष्टया डूबने से मौत हुई ऐसा प्रतीत होता है वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुड़ गई है।


