
Deoghar: रांची से देवघर के लिए सफर कर रही एक महिला के पर्स की चोरी ट्रेन में हो गई। पर्स में महिला के दो बैंक का एटीएम और कार एवं बाइक का चाभी भी था। चोरी गए एटीएम से अवैध रूप से एक लाख रूपये की निकासी कर ली गई। इसे लेकर बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के चारकावा हाजी निवासी रागिनी कुमारी ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वह पति आशीष कुमार रंजन के साथ 9 अक्टूबर रांची जंक्शन से देवघर के लिए ट्रेन पकड़ी थी। सुबह जब जसीडीह स्टेशन पर नींद खुली तो देखा कि पर्स गायब है। उपरांत उसने जब अपने मोबाइल में मैसेज को देखा तो पाया कि इंडस बैंक और एचडीएफसी के खाता से अवैध रूप से एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई है। आवेदन लेकर साइबर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


