
सोपोर: सोपोर के पीठसीर इलाके में सोमवार देर रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार दोपहर तक तीसरा आतंकी भी ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। मुठभेड़ समाप्त हो गई हैं। मुठभेड़ के दौरान प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा व श्रीनगर व बारामुला के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा को भी निलंबित कर दिया था।

जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर एसओजी, सेना की 52 आरआर और सीआरपीएफ की 177 व 179 के संयुक्त दल ने सोपोर के पीठसीर इलाके में देर रात को तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को आते देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की।

सुरक्षा बलों ने आतंकियों के रात को अंधेरे में भाग जाने की आशंका के चलते मुठभेड़ स्थल पर लाइट व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां बुला ली थी। पूरी रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।
मंगलवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद दोपहर से पहले सुरक्षा बलों ने दूसरा और दोहपर तक तीसरे आतंकी को भी मार गिराया। मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया है।
इस संबंध में आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों को हथियार डालने का पूरा मौका दिया गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है और तीनों आतंकियों के शवों के साथ सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है।
इसी बीच आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इन तीन आतंकियों के मारे जाने के साथ ही 2021 में मरने वाले आतंकियों की संख्या 101 हो गई है।
पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में सोपोर में इंटरनेट सेवा व बडगाम-बारामुला के बीच रेल सेवा भी बहाल कर दी जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत
- Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ ‘जंतर-मंतर’ की तर्ज पर आंदोलन, रांची में हजारों छात्रों ने निकाली संविधान यात्रा
- Jharkhand के Deoghar सहित सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना


