
Deoghar: देवघर दुमका सड़क डूमरथर बजरंगबली मंदिर के पास रविवार शाम तकरीबन 7:30 बजे ऑटो एवं बाइक में भिड़ंत हो जाने से ऑटो सड़क किनारे पलट गई। ऑटो पर सवार कुल 12 व्यक्ति में से एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई, वही अन्य तीन लोग घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार को होते ही दल बल के साथ वहां पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचे जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। वहीं मृतक महिला का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार निवासी रजिया देवी उम्र 60 वर्ष अपने अच्छा वर्षीय पोता पीहू कुमार एक साथ होकर देवघर से घर जा रही थी। सामने एक अनियंत्रित बाइक चालक ऑटो के सामने आ गया बचाने के क्रम में ऑटो पलट गई जिससे उसकी मौत हो गई।
वही पोता पीहू कुमार बाल बाल बच गया। ऑटो में सवार मोहनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी मोहन मंडल उम्र तकरीबन 65 वर्ष के अलावे जमुई बिहार निवासी मेघ गोस्वामी उम्र तकरीबन 65 वर्ष, नैना कुमारी उम्र तकरीबन 8 वर्ष घायल हो गया है।
घायल मेघ गोस्वामी ने बताया कि वह अपनी पत्नी एवं नतनी के साथ ऑटो में सवार होकर सोनाराय ठाढ़ी थाना क्षेत्र के जारा गांव जा रहा था।


