रियाद: सऊदी-अरब प्रशासन की ओर से अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की गई है कि यदि उन्होंने कोरोना की लाल सूची में शामिल देशों की यात्रा की तो उन पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

लाल सूची में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अर्जनटीना, ब्राजील, मिस्र, इथोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

दरअसल मई के महीने में सऊदी अरब के कुछ नागरिकों को मार्च 2020 के बाद पहली बार बिना अधिकारियों की अनुमति के विदेश जाने की अनुमति दी थी लेकिन उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। अधिकारियों ने कहा कि अगर अब कोई यात्रा नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लाल सूची में दर्ज देशों में सऊदी नागरिकों के सीधे जाने, किसी दूसरे देश के रास्ते जाने, कोरोना महामारी पर काबू न पाने या नया स्ट्रेन फैलने वाले देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Also Reads:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



