
Kolkata: ईस्टर्न रेलवे की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान हावड़ा और रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दिया गया है।

जानकारी देते हुए चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर कौशिक मित्रा ने जानकारी देते हुए कहा है कि 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को रात्री 23.:00 बजे हावड़ा से खुलकर दूसरे दिन दोपहर 14:15 मिनट पर रक्सौल पहुंचेगी।

वहीं दूसरे दिन 03044 रक्सौल हावड़ा पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को रक्सौल स्टेशन से 14:55 मिनट पर खुलकर दूसरे दिन सुबह 8:30 मिनट पर पहुंचेगी।
यह गाड़ी बंडिल, वर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशन पर रुकेगी।इस गाड़ी में जेनरल स्लीपर क्लास एयरकंडीशन बोगी की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए रेलवे काउंटर और आनलाइन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस ट्रेन में किसी प्रकार का सरचार्ज नहीं लगेगा।
टिकट के लिए तत्काल सेवा उपलब्ध नहीं होगी।


