
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जेल गए आरोपी का नाम आयुष पाण्डेय है जो थाना इलाके के गुलिपाथर का रहने वाला है।

बताया जाता है कि पुलिस ने उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक शो रूम कनिष्का इंटरप्राइजेज से चोरी हुए एक मोबाइल को बरामद किया है। सूत्रों कि माने तो उसने मधुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से उक्त मोबाइल को ख़रीदा था।

बताया जाता है कि जिसके पास से उसने मोबाइल ख़रीदा था वह गुलीपाथार इलाके में एक गैरेज में काम करता था। नगर पुलिस अब मोबाइल बेचने वाले की तलाश में छापेमारी करने में जुट गई है।



