
Deoghar: बाइक से गिरकर घायल हुए तीन युवक को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम अंकित कुमार, आयुष कुमार और आकाश कुमार है। जो बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के करड़ा इनाराबरन के रहने वाले हैं।

तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। घायल ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मोबाइल की मरम्मती कराने कटोरिया बाजार जा रहे थे। कल्हुआ मोड़ के पास एक खड़ी ट्रक का चालक वाहन को अचानक सड़क पर मोड़ दिया।

जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो ट्रक में जा टकारई। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी।
जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे। वहां से पहले तीनों को इलाज के लिये कटोरिया स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।


