
Jasidih (Deoghar): देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव में विवाहिता की हत्या को लेकर परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराछातमी गांव निवासी लालजीत महतो ने साल 2020 में अपने पुत्री प्रतिमा कुमारी की शादी सिकदारडीह गांव निवासी राजू यादव के साथ की थी। शादी के बाद से वह ससुराल में ठीक ठाक से रहती थी। लेकिन, बीते मंगलवार को मायके वालों को जानकारी मिली कि सोमवार को ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दाह संस्कार कर दिया है।

मंगलवार की दोपहर जब मृतका के मायके वाले ससुराल पहुंचे तो बताया गया कि वह फांसी लगाकर जान दे दी है। मायके वालों का आरोप है पति व ससुर समेत अन्य लोगों ने मिलकर हत्या कर शव को जला दिया है।
घटना को लेकर पीड़ित ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


