
Sarath (Deoghar): जिले की सारठ थाना पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी पालोजोरी थाना क्षेत्र के लुसियो गावं का रहने वाला है। घटना बीते 30 सिंतबर की बतायी जाती है। इसे लेकर सारठ थाना इलाके की एक महिला ने घर में जबरन घूसकर दुष्कर्म के प्रयास को लेकर मामला दर्ज कराया था।


