
Deoghar: देवघर जिले की रिखिया पुलिस ने बाइक से तस्करी के लिए बिहार ले जाये जा रहे अवैध शराब को जब्त किया है। 17 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम साहेब कुमार है जो बिहार के बांका जिला के काटोरिया थाना क्षेत्र के इनाराबरण बाराकोला गावं का रहने वाला है। बताया जाता है कि रिखिया थाना प्रभारी साबिर उरांव को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह थाना इलाके के माणिकपुर से एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब लेकर तस्करी के लिए रिखिया इलाके से बिहार जा रहा है।

उक्त सूचना पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के तिनसीमानी के पास से दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


