
Deoghar: 29 सितंबर, शुक्रवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर, बाजला चौक स्थित त्रिदेव हॉस्पिटल,देवघर और अपोलो हॉस्पिटल कोलकाता ने संयुक्त रूप से देवघर में वॉकाथन 23 ( पैदल हृदय जागरूकता अभियान ) का आयोजन किया।

चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और समाज सेवियों ने वॉकथॉन के जरिये लोगों को ह्रदय स्वास्थ्य रखने के प्रति जागरूक किया। विश्व हृदय दिवस पर साल 2023 के थीम Use Heart, Know Heart की तख्तियां लेकर शहर वासियों को बताया गया कि कैसे हर रोज आप 20 मिनट पैदल चल अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।

साथ ही लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए बैठक और प्रशनोत्तर जैसे की अपने दिल की रक्षा कैसे करें इत्यादि की भी चर्चा हुई। लोगों के सवालों का जवाब अपोलो हॉस्पिटल कोलकाता के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. उदय नारायण दास (DM cardio) और त्रिदेव हॉस्पिटल देवघर के चिकित्सक डॉ. राकेश द्वारा दिया गया।
कार्डियोलॉजी के मरीजो या उससे संबंधित मरीजो का मुफ्त ओपीडी डॉ उदय नारायण द्वारा किया


