Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा इलाके की रहने वाली एक महिला खाना बनाने के क्रम में गैस चूल्हे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। झूलसी महिला का नाम सूजनी देवी है।
परिजनों ने उसे इलाज के सादर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।
घटना के बावत परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह किचन में गैस पर खाना बनाने गई थी। गैस का पाइप लिक था जो उसे पता नहीं चला। जैसे ही उसने गैस चूल्हे को जलाना चाहा उसी दौरान आग लग गई जिसकी चपेट में वह आ गई।