Jamui (Bihar News): टावर लगवाने, पैसे को डबल कर देने , सोना का सिक्का देने की बात कह भोले भाले लोगों को अपनी जाल में फंसा कर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का बरहट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साथ ही लोगों से लूटे गए 1 लाख रुपए नकद के साथ गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

लूटपाट में उपयोग किए जाने वाले एक स्कॉर्पियो वाहन व 9 मोबाइल फोन और दो जोड़ी फर्जी पुलिस की बर्दी को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में से एक गृह रक्षक में कार्यरत जवान तथा एक रिटायर्ड होमगार्ड जवान भी शामिल है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरा गांव निवासी नरेश कुमार साव पिता स्व लखन साव, मुंगेर जिले के काशीम बाजार थाना क्षेत्र के मोहदीपुर निवासी पवन कुमार मिश्रा पिता स्व सुनील कुमार मिश्रा , राकेश कुमार मिश्रा पिता स्व सुनिल कुमार मिश्रा ,अजय कुमार मिश्रा पिता घनश्याम मिश्रा तथा मुंगेर जिले के धरहरा थाना के लकड़ा पाताल निवासी रंजीत कुमार पिता हरिनंदन प्रसाद,तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी धनंजय कुमार पिता राकेश कुमार यादव ,कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी दलहट्टा गांव निवासी गृह रक्षक वाहिनी से रिटायर जवान नन्द कुमार पिता स्व ओमप्रकाश एवं थाना क्षेत्र के ही लालदरवाजा निवासी गृह रक्षक वाहिनी में कार्यरत जवान उमेश कुमार पिता जोखो यादव के रूप में हुई जान

ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़
बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन बरहट थाना में प्रेसवार्ता कर कर बताया की बीते मंगलवार की संध्या 6:30 बजे थाना क्षेत्र के एक युवक से टावर लगवाने बात कह थाना क्षेत्र के एक जगह पर गिरोह के दो सदस्यों के द्वारा बुलाया गया था।
गिरफ्तार अपराधी स्कॉर्पियो संख्या बीआर 11एच 9657 पर सवार होकर आया था। फर्जी पुलिस की वर्दी में पहनकर उक्त युवक से मारपीट करते हुए 60 हजार रूपए लूटकर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित ने इस आशय की जानकारी बरहट थानाध्यक्ष को दिया।
जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव , प्रशिक्षु एसआई शुभम कुमार , सुमन कुमारी और थाना के पुलिस बलों को शामिल किया गया। वहीं टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए सभी अपराधियों को थाना क्षेत्र के एक जगह से दवोच लिया गया।
इनसे हुआ था लूटपाट
बताते चलें की गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा बरहट थाना क्षेत्र के बखारी गांव निवासी सिकंदर यादव पिता प्रभु यादव के जमीन पर मोबाइल टावर लगवा देने की प्रलोभन देकर 60 हजार रुपए के साथ थाना के बाबा ढावा के समीप बुलाया था।
इसके बाद अपराधियों ने सिकंदर के साथ मारपीट करते हुए रुपए लूट लिया था।वहीं घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा थाना में प्राथमिक की दर्ज करा कर पुलिस से कार्रवाई की अपील की थी।



