Deoghar: देवघर नगर थाना मे मारपीट कर किशोरी के अपहरण कर लिए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला किशोरी के पिता ने दर्ज कराया है।

जिसमे संजय राउत, पिंकू राउत, अमित राउत, बबली देवी और समीर राउत को आरोपी बनाया है। कहा है उपरोक्त सभी आरोपी मिलकर उसके घर मे घुस कर मारपीट कर जबरन किशोरी का अपहरण कर लिया।

नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।



