
Deoghar: सोमवार की सुबह देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड गांव के रहने वाले एक युवक की मौत पुनासी डैम में डूबकर गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जमुनियाटांड गांव निवासी प्रकाश तूरी शौच के लिए पुनासी डैम की ओर गया था। वह शौच कर पानी लेने के लिए गड्ढे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखकर हो हल्ला किया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन पानी में काफी देर रहने से उसकी मौत हो गई।

इधर, घटना की जानकारी जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद को मिलने पर वह एएसआई अजीत कुमार तिवारी के मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना को लेकर पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।



