
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोप में मां-बेटा को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सुजाता देवी और बेटा कुंदन कुमार है जो थाना इलाके के तिलैया नावाडीह की रहने वाली है।

इसे लेकर थाना के एएसआई हेमलाल मरांडी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि महिला गांव में दुकान चलाने का कार्य करती है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह दुकान की आड़ में चोरी छूपे ब्राउन सूगर बेचने का कार्य करती है। उक्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसके दुकान से 1.98 ग्राम ब्राउन शुगर और 81 हजार 305 रूपये नकद बरामद किया गया।


