
Deoghar: देवघर में उचक्के बदमाश बेख़ौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग रेलवे हाल के पास बदमाश ने एक छात्रा से मोबाइल छिनतई कर छात्र को रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।

घटना के संबंध में घायल छात्र बंटी दास ने बताया कि वह जसीडीह थाना क्षेत्र के मशनजोरा का रहने वाला है जो सलोनाटांड में किराए के मकान में रहकर आर मित्रा प्लस टु विद्यालय के कक्षा 10 में पढ़ाई करता है। घर जाने के लिए वह शनिवार को सत्संग रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन का इंतजार कर रहा था और हाथ में मोबाइल लेकर घर पर बात कर रहा था। उसी क्रम में तीन चार की संख्या में अज्ञात लोग आये और हाथ से मोबाइल छीन कर उसे रेलवे ट्रैक पर धकेल दिया।

जिससे वो जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को ट्रैक से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी संबंधित थाना को दे दी गई है।


