Deoghar: सत्र 2023-25 के लिए संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के नई कार्यसमिति चुनाव के लिए आज नामांकन की तिथि समाप्त हो गई। नामांकन की समय सीमा समाप्ति के बाद अध्यक्ष के लिए मात्र एक जबकि महासचिव के लिए दो सदस्यों ने नामांकन किया गया।
वहीं 13 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 30 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन के आज अंतिम दिन 6 उम्मीदवारों ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए अपना नामांकन भरा। नामांकन समाप्ति तथा स्क्रुटनी के बाद अंतिम रूप से निम्नलिखित उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद पर मात्र एक उम्मीदवार आलोक कुमार मल्लिक ने नामांकन किया है, अतः उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
नामांकित प्रत्याशी निम्नवत हैं।
अध्यक्ष पद – आलोक कुमार मल्लिक
महासचिव पद – प्रमोद कुमार छावछरिया और रितेश कुमार टिबड़ेवाल
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 30 प्रत्याशी -* साल्टी अग्रवाल, जितेश राजपाल, कृष्ण कुमार केशरी, पीयूष जायसवाल, महेश कुमार लाठ, संजय मालवीय, प्रिंस सिंघल, उमेश राजपाल, दीपक सराइयाँ, निरंजन कुमार सिंह, विकास कुमार साह, लक्ष्मण भाई पटेल, बबलू केशरी, आनंद कुमार साह, पंकज कुमार सुल्तानियां, अनुपम बाजला, विवेक अग्रवाल, सर्वेश कुमार मोदी, पंकज कुमार भालोटिया, निर्मल कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, बजरंगी कुमार सुल्तानियां, दीपक गांधी, राजन कुमार झा, संजय बंका उर्फ गुड्डू बंका, आलोक, विमल कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार मोदी, कनिष्क कश्यप और डॉक्टर असित कुमार सरकार।
अब 22 और 23 सितंबर 2023 को नाम वापसी की तिथि है। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अध्यक्ष के लिए आलोक मल्लिक को विजयी घोषित किया जाएगा।