
Giridih: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में किसी पुराने विवाद में एक भाई ने दूसरे को पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। आग लगने से गंभीर विजय राम की धनबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना प्रभारी अनीश पांडे भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है। लेकिन घटना का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

इस बीच थाना प्रभारी ने बताया कि जख्मी विजय राम के परिवार वालों की और से कोई आवेदन नहीं आया है। घटना सरिया के कोरीडीह गांव की है।
जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर सरिया के कोरीडीह गांव में अजय राम का अपने सगे भाई विजय राम के साथ बुधवार को जमकर विवाद हुआ, इसके बाद गुस्साए अजय राम ने विजय राम पर पेट्रोल छिड़क कर माचिस मार दिया।
इसमें विजय राम बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे सुबह में ही परिजन बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए। विजय राम की स्थिति काफी गंभीर है। (HS)


