
Jamtara: जामताड़ा पुलिस ने 30 सितंबर को हुए लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वाकारिब के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया।

बताया गया कि 30 सितंबर को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गबड़ा पुल के समीप 500 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर 230000 लूटने के संबंध में कर्माटांड़ थाना कांड संख्या 123/ 2024 दर्ज किया गया था। इसके आलोक में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक नारायणपुर, थाना प्रभारी जामताड़ा ,कर्माटांड़ अन्य पुलिस दल को शामिल किया गया। जिसमें मिहिजाम थाना क्षेत्र से एक अपराधी को पकड़ा गया।

पकड़े गए एक व्यक्ति के द्वारा उक्त कांड में सम्मिलित अन्य अपराधियों का नाम उजागर किया। जिसकी निशानदेही पर कांड में शामिल अन्य आरोपियों को जामताड़ा थाना अंतर्गत गायछांद, नाढ़ाडीह से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही पर घटनास्थल के पास से धान की खेत में एक देसी कट्टा, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड और उनके बगल में एक जिंदा कारतूस को बरामद कर जब्त किया गया था। कांड में शेष बचे एक अपराधकर्मी को मुंगेर से गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए सभी आरोपी यूपी बिहार के आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त में सुजीत कुमार पिता कार्तिक दास साकिन नया गांव ब्लॉक के पास जिला मुंगेर। ,राहुल मोहली पिताजी जियाराम मोहली, थाना जामताड़ा।, सफीक अंसारी ,पिता अताउल अंसारी, साकीन नाढ़ाडीह थाना जामताड़ा, टीपू सुल्तान, पिता अनवर हुसैन थाना मिहिजाम, बिट्टू गुप्ता पिता बबलू गुप्ता थाना जामताड़ा गोपाल, पिता बिंदेश्वरी दास पता मुस्तपाचक ,थाना नया रामनगर जिला मुंगेर शामिल हैं।
आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक , लुट के पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल, देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।


