हजारीबाग (झारखण्ड)

हजारीबाग एसडीओ मेघा भारद्वाज रांची जा रहीं थीं. इसी दौरान चरही थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित फौजी होटल के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई फिर गाड़ी सड़क पर पलट गई।



एसडीओ हजारीबाग से रांची जा रहीं थीं और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। एसडीओ मेघा भारद्वाज सड़क हादसे में जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से एसडीओ, उनके बॉडीगार्ड व ड्राइवर को बाहर निकाला और मांडू सीएचसी ले गए। मांडू अस्पताल से एसडीओ को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। हादसे में उनके सिर पर चोट लगी है। एसडीओ के अलावा गाड़ी में उनका बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है।





