Deoghar: देवघर- सारवां मुख्य मार्ग पर कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी के पास देर शाम को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम 45 वर्षीय पप्पू पाठक है जो मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव का रहने वाला है। वह चॉकलेट, बिस्किट बनाने वाले कंपनी प्राण में सेल्समैन का काम करता था।
बताया जाता है कि वह शाम को देवघर से अपना काम कर वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में उसकी बाइक पहले एक साईकिल से टकरा गई उसी दौरान एक अंज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का दे दिया और फरार हो गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे स्थानीय लोंगो कि मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाय गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।