
Deoghar: जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले लोगों से 61 हजार रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। दोनों व्यक्ति के द्वारा साइबर थाना में ठगी को लेकर शिकायत की गयी है।

जसीडीह थाना इलाके के कजरिया कॉलोनी निवासी गौरव कुमार ने कहा कि 6 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया और 15 हजार रूपये रिवार्ड प्वांईट का झांसा देकर ओटीपी ले लिया। उपरांत पांच बार में खाता से 60 हजार 639 रूपये की अवैध निकासी कर लिया गया।

बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोडियारी पटना निवासी पलटन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आया और कहा कि आपका एटीएम किस पता पर भेजे। उसी दौरान उसे झांसे में लेकर मैसेज भेजकर ओटीपी की जानकारी ले लिया और खाते से 500 रूपये की अवैध निकासी कर ली। साइबर थाना पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।



