
Dumka: दुमका के मुफस्सिल थाना के हवाई अड्डा रोड लखिकुंडी में चोरों ने दिनदहाड़े मंगलवार को एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि गृहस्वामी की ओर से अब तक लिखित नहीं दी गई है।

लिखित मिलने पर ही जेवरात व नगदी की चोरी का अंदाजा लग सकेगा। घर शहर के प्रसिद्ध मंदिर धर्म स्थान मंदिर के तीर्थ पुरोहित नेपाल झा का है।

जानकारी के अनुसार नेपाल झा परिवार के तमाम सदस्य दोपहर में अपने पुराने घर चले गए थे। लौट कर आने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने दोपहर में ही घटना को अंजाम दिया गया।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे। मामले की जानकारी गृह स्वामी से ली। इस बीच डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ते को भी मंगाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


