
New Delhi/Dumka/Deoghar: बीते 23 अगस्त को दुमका के जनवरी की रहने वाली 16 वर्षीय अंकिता सिंह के ऊपर एक सनकी आशिक शाहरुख की तरफ से किए गए हमले के बाद इलाज के दौरान हुई मौत मामले में अब सियासी रंग लेना शुरू कर दिया है.

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल विशेषकर काफी आक्रोशित नजर आ रही है और अंकिता की मौत के बाद से ही लगातार सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है.

आपको बता दें कि इस मामले में गोड्डा MP डॉ निशिकांत दुबे ने भी दुख जताते हुए राज्य सरकार के ऊपर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
इधर अंकिता सिंह की मौत के बाद दुमका में लगातार नेताओं का आना जारी है बताया जाता है कि शाम के वक्त बाबूलाल मरांडी भी दुमका पहुंचकर अंकिता के परिजनों से मुलाकात करेंगे.
जबकी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दुमका के अधिकारी नूर मुस्तफा के खिलाफ 48 घंटे के भीतर एक्शन लेने का अल्टीमेटम दिया है और ऐसा नहीं होने की सूरत में अपने साथ ही सांसद मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा के साथ दुमका में आकर इंसाफ की लड़ाई लड़ने की बात कही है।
निशिकांत दुबे के इस ताजा ट्वीट के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है। उधर राज्यपाल ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया है आपको बता दें की इस बीच अंकिता का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रिम्स के गीत इलाज के दौरान उसने आरोपी शाहरुख के लिए भी मौत की सजा की मांग की है


