
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूर्ण रूप से टला नही:- उपायुक्त
देवघर।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में देवघर जिला अंतर्गत कुल 09 कोरोना एक्टिव केस हैं। वही एक कोरोना केस आज भी मोहनपुर प्रखंड के भुतुरवाडिह में पाया गया।

इसके अलावे देवघर शहरी क्षेत्र अंतर्गत 05 कोरोना संक्रमित व्यक्ति, मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत 03, देवीपुर प्रखंड अंतर्गत 01 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। ऐसे में सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए होम क्वारंटाइन किया गया है।
रिपोर्ट के आने बाद अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण इन सभी मरीजों में नही दिखा हैं। साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है। ऐसे में आप सभी जिलावासियों से आग्रह है कि अफवाहों पर न ध्यान देते हुए जिला प्रशासन की मदद करें। साथ ही साफ-सफाई, सामाजिक दूरी का अनुपालन और मास्क का नियमित उपयोग करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और सभी सुरक्षित रहें।


