
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से 38 हजार 117 रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इसे लेकर सुधीर कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि उसके मोबाइल पर एचडीएफसी रिवार्ड प्वाइंट के लिये एक मैसेज आया था। उसने उक्त मैसेज को जैसे ही क्लीक किया तो एक ओटीपी आया जिसे उसने शेयर कर दिया।

उपरांत उसके केनरा बैंक के खाता से 38 हजार 117 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी। आवेदन लेकर साइबर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


