
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा घाट से रविवार की अगले सुबह चोरों ने स्नान करने के दौरान काँवारिया के नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान कि चोरी कर लिया। इसे लेकर बिहार के मधुबनी जिला के संकरी थाना निवासी राजन साहू और सुमन साहू ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि रविवार कि सुबह पांच बजे के आसपास शिवगंगा घाट पर सारे सामान को रखकर स्नान कर रहा था। जब वापस आया तो देखा कि सारा सामान गायब है। चोरी हुए सामानो में तीन मोबाइल, 40 हजार रूपये नकद, कार का रिंग, ऑनर बुक, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है। नगर पुलिस आवेदन लेकर पड़ताल में जुट गई है।


