Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना में सरकारी कार्य में बाधा एवं पुलिसकर्मी से हथियार छिनने के प्रयास को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला थाना में पुअनि अजय सोये के बयान पर दर्ज किया गया है।

मामले में नीलकंठ मिर्धा, सुनील कुमार तुरी, रिंकू तुरी, गांगो मिर्धा, विशाल तुरी, दुर्गी देवी, गोल्का तुरी, विकास गोस्वामी, साकिन तिलौना, आनंदी तुरी उर्फ गुलशन साकिन गिधनी थाना जसीडीह सहित अन्य 8-10 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने नीलकंठ मिर्धा, सुनील कुमार तुरी, रिंकू तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में पुलिस जुट गयी है।



