
Jamui: जमुई में बाईक से अपनी गर्ल फ्रेंड को घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की बाईक अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकराई जिससे बाईक सवार दो युवक सहित एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कल्ला चौक के पास घटी है। स्थानीय लोगो और लक्ष्मीपुर पुलिस के द्वारा तीनो को इलाज के लिए रेफर अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से जमुई रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

इस दौरान तीनों पकड़े जाने के डर से अलग अलग बयान देकर गुमराह कर रहे थे। तीनों घायलों की पहचान राजा कुमार,नीतीश कुमार और सुधा कुमारी के रूप में हुई है। सभी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बताए जाते है।
घटना की जानकारी देते हुए घायल नीतीश कुमार के चाचा शंभू कुमार ने बताया कि घर से फोन आया कि एक्सीडेंट हो गया है भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे। शंभू कुमार में दबी जबान में बताया कि राजा और लड़की की दोस्ती मैट्रिक एग्जाम के दौरान हुई थी। इसके आगे हम कुछ नही जानते।
वही राजा कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट कैसे हुआ हमें पता नहीं। जमुई से घूम कर घर जा रहे थे तभी एक्सीडेंट हो गय। राजा ने बताया कि घायल युवती मेरी गर्ल फ्रेंड है।
वही युवती ने बताया कि राजा क्लासमेट है। डॉक्टर के पास आए थे क्यों आए थे पता नहीं।
वही युवक राजकुमार का दोस्त नीतीश कुमार ने बताया कि कोचिंग के बाद तीनों एक ही बाइक से जमुई घूमने आ रहे थे तभी एक ऑटो से टकरा गई। नीतीश ने बताया कि राजा और युवती दोनों आपस में गर्लफ्रेंड और बॉय फ्रेंड है शायद।
फिलहाल तीनो का इलाज सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है।


