Deoghar: श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 78वां आगमन दिवस शनिवार को स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसको लेकर शनिवार की सुबह भव्य शोभा यात्रा के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी शामिल हुए। वहीं, बड़ी संख्या में देशभर के विभिन्न प्रांतों से अनुयायियों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया।
सुबह सात बजे आश्रम से निकलकर यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंची, जहां शोभा यात्रा के साथ लायी गयी ठाकुरजी व बड़ मां की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण व उस पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा वापस आश्रम पहुंची और यहां कई अनुष्ठान किये जा रहे हैं।
स्मरणोत्सव को लेकर आश्रम में उत्साह का माहौल है। आश्रम को रंग-बिरंगी रोशनियों और आकर्षक सजाया गया है।