
Ranchi : कांग्रेस नेता व 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

देवघर में चर्चित राय बंगला की जमीन खरीद मामले में भी ईडी ने कई लोगों को समन किया है। कांग्रेस के नेता मुन्नम संजय समेत कई अन्य लोगों को भी ईडी ने समन भेजा है। इस मामले में भाजपा नेता अभिषेक आनंद झा, अमरनाथ टेकरीवाल समेत अन्य लोगों से भी ईडी पूछताछ करेगी।

बीते 23 अगस्त को ईडी ने मुन्नम संजय, योगेंद्र तिवारी, अभिषेक झा समेत कई अन्य लोगों के कुल 32 ठिकाने पर छापेमारी की थी।


