
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रूपये ठगी किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है। यह मामला ठाढ़ीदुलमपुर निवासी रिफत खातुन ने दर्ज करायी है।

कहा है कि वह पढ़ी- लिखी बेराजगार महिला है। उसने एएस कॉलेज से एमकॉम तक की पढ़ाई की है। उसकी एक सहेली प्रिया कुमारी के दूर के फुफेरे भाई अजीत त्रिपाठी जिसका वर्तमान पता चिरोडीह रिखिया स्थायी पता ग्राम नोमा थाना हलसी जिला लखीसराय है। उसने कहा कि तुम पढ़ी लिखी हो नौकरी क्यों नहीं करती। उसने कहा कि उसकी जान पहचान डीसी सहित कई उच्च पदाधिकारियों से है वह नौकरी लगा देगा। नौकरी की लालच में आकर उसने उसे ऑनलाईन 13 अक्टूबर 2021 को 49 हजार, 31 अक्टूबर 2021 को तीस हजार, 11 नंबबर 2021 को 10 हजार, 27 अक्टूबर 2022 को पांच हजार सहित तीन लाख रूपये नकद दे दिया।

उपरांत वह लगातार उसके संपर्क में रही। जब भी बात करती तो उसके द्वारा कहा जाता था कि 10 दिनों के अंदर ज्वाईिनंग लेटर आ जायेगा। जब वह 06 जुलाई 2023 को नौकरी की बावत जानकारी के लिये बात किया तो उसके द्वारा कहा गया कि तुम्हारा रूपया गबन हो गया है अब नौकरी नहीं लगेगी।
कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।



