
Chaibasa: नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गितिलपी चौक में शनिवार देररात पुलिस मुखबिरी के शक में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

इसके बाद सड़क पर शव फेंक कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है।


ग्रामीणों के अनुसार मौके पर भाकपा माओवादी कई पर्चे मिले हैं। इसमें घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बाकी लोगों को पुलिस मुखबिरी करने पर ऐसा ही अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
इन पर्चों के मुताबिक कदमदिहा में रहने वाला उनकी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देता था। (HS)


