
Deoghar: देवघर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल एवं कार्यालय कर्मी के सहयोग से मोहनपुर थाना क्षेत्र में भारी वाहन के साथ साथ सभी प्रकार के वाहनों का सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

ओवरलोडिंग की संभावना की स्थिति में परिचालन करते हुए कुल दो भारी मालवाहक वाहन को जब्त कर मोहनपुर थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। डीटीओ ने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी । साथ ही तेज गति से वाहन न चलाने की बात कहते हुए समय-समय पर सभी वाहन चालक अपने नेत्र एवं स्वास्थ्य की जाँच करवाते रहने को कहा एवं सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करें ऐसा निर्देश भी दिया गया।

बताया कि जब्त किये गए कुल दो (02) ट्रकों पर एमवी एक्ट 1988 के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर करवाई की जा रही है। मौके पर कार्यालय कर्मी राजीव कुमार सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।


